रविवार, 27 अप्रैल 2014

"देश चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं, दरियादिली चाहिए" -

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश को चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि दरिया जैसा दिल चाहिए। मालूम हो कि मोदी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि देश का विकास करने के लिए 56 इंच का सीना होना चाहिए।priyanka hits back to modi, says no need a 56 inch chest to run country
मोदी पर करारा हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि रायबरेली के लोग हमारा ही समर्थन करेंगे। पर यहां के लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि ये चुनाव देश के भविष्य का पुैसला करेंगे। इस बार बात सिर्फ एक सांसद का चुनाव करने की नहीं है। कुछ लोग सत्ता के गुरूर में खो रहे हैं जबकि राजनेताओं में नैतिकता चाहिए।

प्रियंका ने रायबरेली की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की गुहार करते हुए कहा कि ये महात्मा गांधी का देश है, देश की एकता को बनाए रखने के लिए इस बार वोट करें। अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी लगातार मोदी पर हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अडाणी ग्रुप को फायदा पहुंचाने, महिला जासूसी कांड को लेकर भी मोदी की कड़ी आलोचना की थी।

हाल ही में उन्होंने गुजरात मॉडल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि सिर्फ हवा हवाई से काम नहीं चलेगा। यह तो बताए कि इससे किसानों को कैसे फायदा होगा। मजदूरों का भविष्य कैसे बनेगा। हालांकि प्रियंका के इन हमलों का बीजेपी की तरफ से भी करारा जवाब दिया गया और उल्टे प्रियंका से सवाल पूछे गए कि वे खुद बताए कि उनके पति वाड्रा का बिजनस मॉडल क्या है। उन्होंने चंद लाख रूपयों से करोड़ों की संपत्ति कैसे बना ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें