शनिवार, 1 मार्च 2014

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन

जयपुर। लंबे समय से बीमार चल रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का शनिवार की शाम निधन हो गया।
उन्हें पिछले सप्ताह सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अपने जीवन के 75वें पड़ाव में थे।

कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से हैदराबाद स्थित उनके निवास पर लाया गया था। उनकी मौत से पूरे हैदराबाद और भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

बंगारू लक्ष्मण का राजनीतिक करियर तहलका स्टिंग ऑपरेशन में रक्षा सौदों को लेकर घूस लेने के बाद हाशिए पर चला गया था। इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें चार साल की सजा सुनाई गई थी।

बंगारू मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। इनका जन्म 17 मार्च 1939 को हुआ था। 1999 से 2000 तक रेल राज्य मंत्री रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें