शनिवार, 1 मार्च 2014

पति से बदले के लिए छात्र संग गुजारी रात

फॉलक्रिक। एक महिला के पति का किसी और युवती से चक्कर चल रहा था।
जब इस बात की जानकारी महिला को हुई तो उसने अपने पति से बदला लेने की ठान ली। उसने एक रात अपने एक स्टूडेंट के साथ गुजारी और पति को इसके बारे में मैसेज कर फोन बंद कर लिया।

यह जानकारी उसके पति ने कोर्ट में दी। कोर्ट ने छात्र से सेक्स के आरोप में महिला को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। शिक्षिका ने अपने पति से बदला लेने के लिए 16 वर्षीय छात्र के साथ रात गुजारी और उसके साथ संबंध यौन बनाए।

35 वर्षीय बर्नादेटी स्मिथ को इस जुर्म के लिए कोर्ट ने आरोपी मानकर जेल भेज दिया है। कोर्ट ने कहा है कि महिला ने छात्र को पार्क में चुंबन लिया और फिर उसे कमरे में ले जाकर उसके सात रात गुजारी।

वहीं महिला के पति ब्रियन स्मिथ का कहना है कि कि उसकी पत्नी ने उसके 2004 के अफेयर के लिए बदला लेने के लिए ऎसा किया है। पति ने बताया कि एक दिन उसकी पत्नी घर नहीं आई, उस छात्र के साथ गायब थी और वहीं से उसने उसे टैक्सट मैसेज किया और फिर अपना मोबाईल बंद कर लिया।

कोर्ट ने अपने फैसले में महिला को दो साल की सजा सुनाई है। वहीं महिला के पति ने कहा है कि इसमें लड़के का कोई दोष नहीं है उसने तो वहीं किया जो मेरी पत्नी ने बोला।

1 टिप्पणी: