गुरुवार, 27 मार्च 2014

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स अड्डे का भंडाफोड़

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में बुधवार रात को पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने इस मामले में चार युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स अड्डे का भंडाफोड़
पुलिस उपाधीक्षक गोवर्धन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मीरा नगर में दो मंजिला मकान में वेश्यावृत्ति अड्डा चल रहा था। इस संबंध में मुखबिर से खबर मिली। इस पर बुधवार देर रात दो बोगस ग्र्राहकों को भेजा गया। आरोपियों ने इनसे 500-500 रूपये लिए और अंदर ले गए।

इशारा पाकर पुलिस ने अड्डे पर धावा बोल दिया। यहां से पुलिस ने चार युवतियों एवं तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में मुख्य संचालक जयपुर शहर के बदनपुरा का रहने वाला है। जबकि एक व्यक्ति अजमेर का रहने वाला है। गिरफ्तार युवतियों में से दो उदयपुर की है। वहीं बाकी की दो अजमेर और अहमदाबाद की रहने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें