शनिवार, 1 मार्च 2014

बुर्के पर मचा बवाल! मौलवी हुए नाराज

अलीगढ़। अलीगढ़ में बुर्के पर बवाल मच गया है। महिलाओं के डिजाइन किए गए स्टाइलिश बुर्के पहनने से मौलवी नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
अखिल भारतीय इस्लामिक परिषद के उपाध्यक्ष मुफ्ती शमुन काश्मी ने कहा कि महिलाएं जिस डिजाइनर बुर्के का इस्तेमाल कर रही हैं, वो इस्लाम की नजर में ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में महिलाएं कीमती हैं, इसलिए हिफाजत के लिए उनको बुर्के में रहने की परंपरा है। लेकिन इस नए जड़ीदार और फीटिंग बुर्के पहनने से महिलाओं के प्रति लोग आकर्षित होंगे और दुष्कर्मियों को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, एक मदरसे के मुफ्ती अश्जाद ने कहा कि महिलाएं अगर सुरक्षित रहना चाहती हैं तो उनको इस तरह के परिधान नहीं पहनना चाहिए।

क्या कहती हैं महिलाएं?
इस मुद्दे पर महिलाओं का कहना है कि अच्छा दिखने की इच्छा रखने में कुछ भी गलत नहीं है। इस बुर्के को भी पहनने से महिला सिर से पांव तक ढ़की होती है।

एक कॉलेज छात्रा ने कहा कि नए दौर में हर चीजे आधुनिक हो रही हैं तो बुर्के के आधुनिक होने से क्या समस्या है।

वहीं, दुकानदारों का कहना है कि ऎसे बुर्के की डिमांड बाजार में काफी है। कोई पुराने तरीके का बुर्का नहीं खरीदना चाहता है। हर कोई नए स्टाइलिश बुर्के ही मांगता है।

क्या खास है इस बुर्के में
विदेशी गाउन की तर्ज पर बना यह बुर्का स्टाइलिश है। इसे डिजाइनर टच दिया गया है। यह पहले की तरह ढीला-ढाला नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें