गुरुवार, 27 मार्च 2014

चौधरी के निधन पर सीएम ने जताया शोक

जयपुर। विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व राजस्व नेता गंगाराम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. चौधरी जीवन पर्यत किसानों और कमजोर वर्गो के हितों के लिए संर्घषरत रहे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल राजनेता खो दिया है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में गांव, गरीब और किसान की बात की। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें