सोमवार, 31 मार्च 2014

चित्रा सिंह ने जसवंत सिंह के लिए सरहद पर समर्थन जुटाया

चित्रा सिंह ने जसवंत सिंह के लिए सरहद पर समर्थन जुटाया


चुनरी कि लाज़ रखे स्वाभिमान बनाए रखे। …। चित्रा सिंह


बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में सोमवार को चित्रा सिंह ने चौहटन विदशानसभा क्षेत्र के दर्जनो गाँवों में आम सभाए आयोजित कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन जुटाया। चित्रा सिंह ने आज कापराऊ ,चाँदनियों का टला ,बूथ राठौड़ान ,बावड़ी ,रोडिया ,गुमने का तला ,मिठडाऊ ,स्वरुपे का तला सहित कई गाँवों में सभाओ का आयोजन किया ,गांव गाँव में चित्र सिंह का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया तथा उन्हें जसवंत सिंह को समर्थन देने का विश्वाश। दिलाया उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह का भाजपा ने जो अपमान किया हें उसका जवाब क्षेत्र कि जनता को जवाब देना होगा ,उन्होंने कहा जसवंत सिंह का चुनाव लड़ना आप लोगो के अस्तित्व से जुड़ा हें ,उन्होंने कहा कि अतिकर्मियो को जवाब नहीं दिया तो कल आप लोगो का जीना मुश्किल हो जाएगा ,चित्र सिंह ने जसवंत सिंह को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए रतन सिंह बाखासर ने कहा कि आप लोगो का उत्साह सत्तरह अप्रैल तक बरकरार रहना चाहिए ,उन्होंने कहा जैसलमेर में साता अबकी बार दाता। के नारे को घर घर तक पहुंचाए। उनके साथ पदम् सिंह बावड़ी ,ओखाराम मेघवाल ,गोविन्द नाई गाजे सिंह ,भरदान चारण ,सुरेन्द्र दहिया ,सुशीला मेहता ,राकेश जारी ,रघुवीर सिंह तामलोर ,चुग सिंह गिराब सहित सेकड़ो कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें