शुक्रवार, 7 मार्च 2014

बाड़मेर से जसवंत सिंह,जोधपुर से राजयवर्धन सिंह भाजपा के प्रत्यासी होंगे?

बाड़मेर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत दोनों प्रमुख दलों में प्रत्याशियों का चयन अंतिम दौर पर है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पहले आने की संभावना है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दस मार्च को राहुल गांधी की रैली के बाद जारी होने की संभावना है।बाड़मेर से  जसवंत सिंह,जोधपुर से राजयवर्धन सिंह भाजपा के प्रत्यासी होंगे यह तय मन जा रहा हें।

जानकारी के अनुसार, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में होने वाली है। जिसमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि शनिवार शाम तक करीब सौ प्रत्याशियों की सूची जारी होगी, जिसमें राजस्थान के करीब एक दर्जन नाम शामिल हो सकते हैं।

इधर, कांग्रेस की ओर से भी सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसकी घोषणा राहुल गांधी की देवली की सभा के बाद होगी। सभा के लिए केंद्रीय नेता प्रदेश में है और सभी संभावित उम्मीदवारों से सभा के लिए भारी भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है।

सांसदों पर संकट
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से विजयी रहे जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल और चूरू से रामसिंह कस्वा के नामों पर फिलहाल सहमति नहीं बनी है। इसमें देवजी पटेल को क्षेत्र में एक प्रमुख नेता से कड़ी टक्कर मिल रही है।

सांसद अर्जुन राम मेघवाल को देवी सिंह भाटी के विरोध का समाना करना पड़ रहा है। रामसिंह कस्वा को लेकर भी पार्टी में विरोध है, क्योंकि वे विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी कमला कस्वा को चुनाव नहीं जिता पाए थे।

कांग्रेस में भी जोधपुर सांसद चंद्रेश कुमारी, सीकर सांसद महादेव सिंह खंडेला, बांसवाड़ा से ताराचंद भगोरा, भरतपुर से रतन सिंह, पाली से बद्री जाखड़ के नाम पर संशय है।

इनके नाम लगभग तय
भाजपा की सूची में झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, झुंझुनूं से वीके सिंह, जोधपुर से राज्यवर्घन सिंह राठौड़, पाली से पुष्प जैन, बाड़मेर से जसवंत सिंह, भीलवाड़ा से वीपी सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

कांगे्रस में अजमेर से सचिन पायलट, भीलवाड़ा से सीपी जोशी, उदयपुर से रघुवीर मीणा, चित्तौड़गढ़ से गिरिजा व्यास, जयपुर से महेश जोशी, जयपुर ग्रामीण से लालचंद कटारिया, अलवर से जितेन्द्र सिंह, बाड़मेर से हरीश चौधरी, कोटा सांसद इज्येराज सिंह का नाम शामिल है।

नई सीटों पर तलाश
भाजपा, फिलहाल जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर, उदयपुर, कोटा, नागौर, राजसमंद, चित्तौड़गढ,   और अलवर में प्रत्याशियों को लेकर भारी असमंजस की स्थिति है। राजधानी में दोनों पूर्व प्रत्याशियों को बदलने की तैयारी है।

टोंक-सवाईमाधोपुर में पूर्व चुनाव में प्रत्याशी रहे किरोड़ी सिंह बैंसला अब कांग्रेस में हैं। कांग्रेस को फिलहाल झालावाड़, बीकानेर, चूरू और जालौर-सिरोही में जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश है। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें