शनिवार, 1 मार्च 2014

राहुल को चूमने वाली महिला की हत्या


कोलकाता। राहुल गांधी को चूमने वाली महिला की हत्या कर दी गई। महिला को उसके पति ने ही जला कर मार डाला। असम के जारहट में 26 फरवरी को उस महिला ने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को चूमा था।
सूत्रों के अनुसार महिला और उसके पति के बीच घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान तैश में आकर उसके पति ने उस पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी। बाद में महिला के पति ने खुद को भी आग में जला लिया। महिला की बाद में मौत हो गई तथा उसके पति का उपचार चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें