शनिवार, 1 मार्च 2014

लड़कियों से छेड़छाड़, टीचर समेत दो अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मदरसा में छह से आठ साल के बीच की तीन लड़कियां से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों के साथ एक अरबी भाषा के अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।

रबोडी पुलिस ने गुरूवार को बताया कि पहली वारदात समिउल्ला करूद्दीन शाह (25 वर्ष) जो एक धार्मिक स्कूल में अरबी भाषा पढ़ाता है उसने आठ वर्ष के समान उम्र के दो पीडितों पढ़ाने का प्रस्ताव रखा। 

जब लड़कियां रहमतनगर से आरोपी के पास अरबी भाषा पढ़ने गई तो उसने उनके साथ छेड़छाड़ की। उनमें से एक लड़की के पिता ने उसकी शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने कहा कि राबोडी पुलिस ने अध्यापक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर पिछली रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया एक अन्य वारदात में कलावा में खरीगांव में बीती रात बंबई राज्य परिवहन का कर्मचारी लक्ष्मण छावन (50 वर्ष) को छह वर्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। 

दोनों मामलों में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और यौन अपराध 2012 में बच्चों के संरक्षण कानून के अंतर्गत आरोप लगाए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें