सोमवार, 31 मार्च 2014

भाजपा ने 25 सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, परनामी ने नियुक्त किए प्रभारी


जयपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने रविवार को सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए है। साथ ही परनामी ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ को चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर, पूर्व सांसद पुष्प जैन को पाली एवं अजमेर सीट का, राज्यसभा सांसद वीपी सिंह को भीलवाड़ा और बांसवाड़ा लोकसभा सीट का विशेष समन्वयक नियुक्त किया है।

परनामी 31 मार्च को करेंगे अजमेर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी 31 मार्च को अजमेर में सवेरे 11 बजे पार्टी प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे किशनगढ़ में और शाम सवा 4 बजे दूदू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया 31 मार्च को भीनमाल में आदर्श विद्या मंदिर भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पिंडवाड़ा के जैनापुरा में दोपहर 3 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

झुंझुनूं में चतुर्वेदी 2 अप्रैल को लेंगे पांच सभाएंं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. अरुण चतुर्वेदी 2 अप्रैल को झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में पांच चुनावी सभाए लेंगे। वे सबसे पहले सवेरे दस बजे नवलगढ़ में, इसके बाद दोपहर 12 बजे मंडावा में, दोपहर एक बजे झुंझुनूं में, 2 बजे चिड़ावा में और शाम चार बजे फतेहपुर में सभा लेंगे।


युवा मोर्चा ने नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी : भाजपा युवा मोर्चा ने मिशन - 25 को लेकर लोकसभावार प्रभारी नियुक्त किए है। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत ने बताया कि जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जोगेंद्र सिंह सांवरदा, कमल स्वामी, उदित धांधिया और नरेंद्र कटारा को प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह जयपुर ग्रामीण लोकसभा पर महेंद्र सिंह शेखावत एवं जेपी यादव को युवा मोर्चा का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह सुरेंद्र शेखावत को बीकानेर लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
लोकसभा सीट : प्रभारी का नाम : सह प्रभारी का नाम।
1. श्रीगंगानगर : सुरेंद्र पाल सिंह टीटी : अजयपाल सिंह।
2. बीकानेर : किशनाराम नाई : सुमित गोदारा एवं ओम आचार्य।
3. चूरू : गौरी शंकर
4. झुंझुनूं : डा. दिगंबर सिंह : सुंदरलाल काका, राजेंद्र शर्मा, बनवारी लाल सैनी।
5. सीकर : प्रेम सिंह बाजोर : रामेश्वर रिणवां एवं महेश शर्मा।
6. जयपुर ग्रामीण : राव राजेंद्र सिंह : अतर सिंह भड़ाना।
7. जयपुर शहर : सुनील कोठारी।
8. अलवर : धर्मपाल चौधरी।
9. भरतपुर : धर्मवीर शर्मा।
10. करौली -धौलपुर : जनार्दन सिंह गहलोत : सत्यनारायण धामाणी।
11. दौसा : हेम सिंह भड़ाना : अतिरिक्त प्रभारी : अशोक लाहोटी : सह प्रभारी : एलएन बैरवा।
12. टोंक - सवाईमाधोपुर : पुखराज पहाडिय़ा
13. अजमेर : श्रीकिशन सोनगरा।
14. नागौर : युनूस खान : मोहनराम चौधरी : मान सिंह राठौड़।
15. पाली : किरण माहेश्वरी : रामनारायण डूडी, ज्ञानचंद पारख।
16. जोधपुर : कैलाश भंसाली : जसवंत विश्नोई।
17. बाड़मेर : नारायण पंचारिया : अमराराम चौधरी एवं कुलदीप धनखड़।
18. जालोर-सिरोही : राजेंद्र गहलोत : गोरधन रायका :
19. उदयपुर : प्रमोद सामर।
20. बांसवाड़ा : ओम पालीवाल।
21. चित्तौडगढ : श्रीचंद कृपलानी : दामोदर अग्रवाल।
22. राजसमंद : सुरेंद्र गोयल : अजय सिंह किलक एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़।
23. भीलवाड़ा : कालूलाल गुर्जर।
24. कोटा : अशोक डोगरा।
25. झालावाड़ : श्रीकृष्ण पाटीदार : प्रभुलाल सैनी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें