शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014

साध्वी गुणप्रभाश्री का देवलोक गमन, अंतिम संस्कार आज


साध्वी गुणप्रभाश्री का देवलोक गमन, अंतिम संस्कार आज
  जालोर



जैन समाज की साध्वी परम पूज्य नीति सूरी समु के गच्छापति परम पूज्य हेमप्रभ सुरीश्वरजी महाराज सा की आज्ञानुवर्तिनी फालना अंबाजी नगर प्रेरिका परम पूजनीय गुणप्रभाश्री महाराज सा का गुरुवार दोपहर नमस्कार महामंत्र श्रवण के साथ समाधि पूर्वक कालधर्म को प्राप्त हुए। जैन समाज प्रवक्ता दिनेश जैन ने बताया कि 83 वर्षीया साध्वी अस्वस्थ चल रही थी।
उन्होंने बताया कि साध्वी ने 53 वर्ष पूर्व ज्ञान श्री महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी। साध्वी का जन्म खिवादी (सुमेरपुर) में हुआ था तथा उनका सांसारिक ससुराल वादनवाड़ी (जालोर) में था। उनके सांसारिक पिता का नाम सरदारमल तथा माता का नाम धापू देवी था। प्रवक्ता जैन ने बताया कि साध्वी अपने पीछे 41 ठाणा का परिवार छोड़ गई है। साध्वी के निधन की खबर सुनकर जैन समाज के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आराधना भवन पहुंचे।

शाम 4 बजे अंतिम संस्कार

चारथुई जैन समाज अध्यक्ष मोतीलाल मेहता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे आराधना भवन से वादनवाड़ी तक बैंड बाजे के साथ साध्वी की बैकुंठी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे चढ़ावों की बोलियां बोली जाएगी। शाम 4 बजे साध्वी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
साध्वी गुणप्रभाश्री।
क्च शुक्रवार सुबह 8 बजे आराधना भवन से वादनवाड़ी तक बैंड बाजे के साथ साध्वी की बैकुंठी यात्रा निकाली जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें