शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2014

बीकानेर में 67 आर्मर्ड रेजिमेंट को मिला राष्ट्रपति सम्मान

बीकानेर। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को बीकानेर में तैनात सेना की 67 आर्मर्ड रेजीमेंट को राष्ट्रपति सम्मान "निशान" प्रदान कर सम्मानित किया। बीकानेर में 67 आर्मर्ड रेजिमेंट को मिला राष्ट्रपति सम्मान
रेजीमेंट को वर्ष 1967 में उसकी स्थापना से लेकर अब तक किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है।
बीकानेर में 67 आर्मर्ड रेजिमेंट को मिला राष्ट्रपति सम्मान
सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए आर्मी चीफ जनरल सिंह शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे। इस मौके पर आयोजित सैन्य समारोह में रेजीमेंट की ओर से टैंक माउंटेड परेड का आयोजन किया गया।

समारोह में दक्षिण पश्चिम कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल अरूण कुमार साहनी, चेतक कोर के जीओसी लेफ्टिनेन्ट जनरल एन.एस. घेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

टैंक माउंटेड परेड़ का नेतृत्व रेजीमेंट के कमांडेंट कर्नल बी.रवि ने किया। 15 सितम्बर 1967 को स्थापित यह रेजीमेंट सेना के कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों के अलावा संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भी शामिल हो चुकी है।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस.डी.गोस्वामी ने बताया कि रेजीमेंट को एक परम विशिष्ट सेवा मेडल, एक अति विशिष्ट सेवा मेडल, एक युद्ध सेवा मेडल, दो सेना मेडल, एक विशिष्ट सेवा मेडल, 10 सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र तथा 14 जीओसी इन सी प्रशस्ति पत्र का सम्मान प्राप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें