बुधवार, 29 जनवरी 2014

ईरान की महिला के दोस्त ने किया बेटी से दुष्कर्म

पणजी। उत्तरी गोवा के आरपोरा इलाके में ईरान की एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 22 जनवरी को जब लड़की की मां सामान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थी, तब उस व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। ईरान की महिला के दोस्त ने किया बेटी से दुष्कर्म
आरपोरा के एक गेस्ट रूम में ईरान के तीन पर्यटक अपनी चार वर्षीय लड़की के साथ रूके हुए थे और मुंबई के 31 वर्षीय आह्ले क्रस्टो भी उन्हीं के साथ था। चार दिन बाद लड़की ने अपनी मां को उस दिन की घटना के संबंध में जब जानकारी दी, तब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376ए 377 और 323 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें