शुक्रवार, 31 जनवरी 2014

गजब! पेड़ पर उगा दिए शाकाहारी "अंडे"

वॉशिंगटन। आपने अब तक तक तो पक्षियों को ही अंडे देते देखा होगा, लेकिन क्या कभी पेड़ों को भी अंडे देते हुए देखा है। लेकिन यह सच है। अब तक जो लोग अपने आप को शाकाहारी मानकर अंडे नहीं खा रहें थे वो भी आराम से अंडे खा सकते हैं क्योंकि पेड़ पर लगे ये अंडे शुद्ध शाकाहारी हैं।
इन अनोखे तथा शाकाहारी अंडो को पेड़ों से बनाने बनाने का फार्मूला एक अमरीकी कंपनी ने ईजाद किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह शाकाहारी लोगों के लिए एक तोहफा है क्योंकि इन अंडो को कई तरह की बेक्ड चीजों को मिलाकर बनाया गया है।

आपको जानकार हैरानी होगी किन ये शाकाहारी अंडे दिखने में बिल्कुल मुर्गी के अंडो जैसे ही, लेकिन इन्हें बनाने में मटर की कई प्रजातियों, ज्वार तथा 11 तरह के अन्य प्रकार के पौधों से बनाया गया है।

इसमें आश्चर्य की एक बात ये भी है कि ये शाकाहारी अंडे प्राकृतिक अंडो के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक होने के साथ-साथ 19 फीसदी तक सस्ते भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें