पति और देवर ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में मंगलवार रात को एक 26 वर्षीय महिला के साथ उसके पति और देवर ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला ने बुधवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के अनुसार रात को उसका पति अपने दो भाइयों के साथ आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसके साथ दो अन्य लोगों ने उससे मिलने आई उसकी बहन को बांधकर रखा। इसके बाद चारों फरार हो गए।

टिप्पणियाँ