शुक्रवार, 3 जनवरी 2014

तानाशाह ने चाचा को नंगा करके कुत्तों के हवाले किया

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपने ही चाचा जैंग सोंग थाएक को बहुत ही क्रूर तरीके से मरवा दिया था। हत्या को देश की इतिहास की सबसे क्रूर हत्या बताया जा रहा है। हांगकांग के एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक तानाशाह ने अपने चापा को नंगा करके तीन दिनों से भूखे 120 शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया था। इतना ही नहीं जैंग के साथ ही उनके पांच साथियों को भी उस पिंजरे में डाला गया था। शिकारी कुत्ते उन छह लोगों को एक घंटे तक नोचते रहे। तानाशाह ने चाचा को नंगा करके कुत्तों के हवाले किया

जैंग सोंग थाएक उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे ताकतवर शख्स माने जाते थे। उत्तर कोरिया में आम तौर पर राजनीतिक बंदियों की गोली मारकर हत्या की जाती है। किम जोंग ने अपने चाचा की हत्या पर संकेतों में कहा था कि उन्होंने गुटबाजी की गंदगी को साफ किया है। अब राज्य और मजबूत होगा। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी थाएक का नाम नहीं लिया। थाएक पर सत्तासीन पार्टी और देशहित के खिलाफ काम करने के आरोप था।

किम जोंग ने उतरी कोरियां की कमान 2011 में अपने पिता की मौत के बाद संभाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें