शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

सेक्स रैकेट के आरोप में धरी महिलाओं से बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली के विवादित कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बुधवार रात दक्षिण दिल्ली के खिरकी एक्सटेंशन में छापा मारा। भारती का दावा था कि इलाके में नाइजीरिया और यूगांडा के लोग देह व्यापार और ड्रग्स की तस्करी का काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी। छापे के दौरान चार अफ्रीकी महिलाओं को पकड़कर अस्पताल ले जाया गया ताकि पता चल सके कि उन्होंने ड्रग्स ली है या नहीं। इनमें से दो महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया था। इसलिए उन्हें चार घंटे तक कार में बंधक बनकर रहना पड़ा। उन्हें आम आदमी पाटी के कार्यकर्ताओं ने जाने की अनुमति नहीं दी। सेक्स रैकेट के आरोप में धरी महिलाओं से बदसलूकी
यही नहीं जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके प्राइवेट पार्ट चैक किए। अगले दिन सुबह 9 बजे उन्हें रिहा किया गया। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की कार को घेरकर रखा था। उन्होंने अफ्रीकी महिलाओं को कार से निकलने नहीं दिया। लोगों ने महिलाओं को कथित रूप से पीटा। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान उनके यूरिन सैंपल लिए गए। इस दौरान उनके प्राइवेट पार्ट चैक किए गए। डॉक्टरों ने महिलाओं से खून के नमूने देने को भी कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बाद में इन महिलाओं को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। महिलाओं के मुताबिक पुलिस वालों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया। वे भले लोग थे।

अफ्रीकी नागरिक के मुताबिक चार घंटे बाद थाने में बिताने के बाद महिलाओं को अगली सुबह 9 बजे जाने दिया गया। घटना से महिलाएं सदमे में हैं। हालांकि उन्होंने न्याय की उम्मीद जाहिर की है। महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोमनाथ भारती ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें