शुक्रवार, 31 जनवरी 2014

डीजल का दाम 50 पैसे बढ़ा, बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 107 रूपए सस्ता

नई दिल्ली। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस का दाम प्रति सिलेंडर 107 रूपए घटा दिया है। हालांकि उसने डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। जो शुक्रवार आधी रात के बाद से लागू होगी। यहां पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल का दाम 50 पैसे बढ़ा, बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 107 रूपए सस्ता
अंतरष्ट्रीय मूल्यों में कमी के कारण गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम में 107 रूपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। ग्राहकों को एक साल में सब्सिडी वाला 12 सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद बाजार दर पर सिलेंडर लेना होता है।

वहीं, दिल्ली में डीजल का दाम कर सहित 57 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 54.91 रूपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि मुंबई में यह मौजूदा 62.60 रूपए प्रति लीटर से बढ़कर 63.23 रूपए हो गया है।

यह कदम पिछले साल जनवरी में सरकार के उस फैसले के अनुरूप हैं। जिसमें डीजल के दाम में हर महीने तब तक 50 पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। जब तक ईंधन पर होने वाला नुकसान खत्म नहीं हो जाता और यह बाजार भाव के स्तर पर नहीं आ जाता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें