गुरुवार, 2 जनवरी 2014

खाई में गिरी ठाणे-अहमदनगर बस, 37 की मौत



ठाणे। महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस के गुरुवार सुबह मालशेज घाट में 400 फुट गहरे खड्ढ में गिरने से कम से कम 37 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसा ड्राइवर का बस से नियंत्रण खत्म होने के चलते हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी है।


हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। बताया गया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से संबंधित ठाणे-अहमदनगर बस सड़क से फिसली और गहरे खड्ढ में जा गिरी। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घाट रोड पर पहाड़ी ढलान पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके चलते बस 45 सवारियों सहित गहरे खड्ढ में जा गिरी।



ठाणे और पुणे के स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने हादसा पीड़ितों को बचाने का कार्य किया। पहाड़ी ढलानों के चलते बचाव कार्य में दिक्कत पेश आई। पुलिस ने कहा कि कुछ घायलों को मुर्बाद और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें