शनिवार, 28 दिसंबर 2013

पत्नी से नाराज पति,बच्चों को काट डाला

बलिया। पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, बाद में पति ने कहा मोबाइल मुझे दो, पत्नी ने मोबाइल नहीं दिया। बस बात इतनी बिगड़ी पति हैवान बन गया। दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला, पत्नी पर वार किए और वह लहूलूहान हो गई। तीन बच्चे डर के मारे छिप गए और उनकी जान बच गई।

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती क्षेत्र के गायघाट गांव का है। घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से पति फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक के.सी.गोस्वामी ने बताया कि गायघाट गांव का गोवर्धन राम मुम्बई में काम करता था। इन दिनों वह गांव आया हुआ था। शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी चांदमुनि (35) मोबाइल फोन से किसी से बात कर रही थी। बात समाप्त होने के बाद गोवर्धन ने उससे मोबाइल फोन मांगा लेकिन पत्नी ने फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में देर रात तक झगड़ा हुआ।

सुबह होने पर गोवर्धन ने पत्नी से फिर मोबाइल फोन की मांग की। पत्नी ने जब फोन नहीं दिया तो क्रोधित गोवर्धन ने कुल्हाडी से पत्नी पर प्रहार किया। जब उसके दो बच्चे रिंकू (12) और रिशु (11) मां को बचाने लगे तो उसने अपने बच्चों को भी कुल्हाडी से काट डाला। गोवर्धन के तीन बच्चे राकेश (08) शैलेष (05) और पिंकी (06) डर के मारे घर में छिप गए। इस हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से फरार गोवर्धन की पुलिस तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें