ले.जनरल दलबीर बने उप थलसेनाध्यक्ष

जोधपुर। पूर्वी कमान के आर्मी कमाण्डर जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह को उप थलसेनाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। रक्षा प्रवक्ता एस डी गोस्वामी ने बताया कि दलबीर सिंह सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ राजस्थान के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने जून 1974 में 4/5 गोरखा राइफल्स में कमीशन लिया था।
सेना मुख्यालय में महानिदेशक (सूचना तकनीकी) लेफ्टिनेंट जनरल अरूण कुमार साहनी को दक्षिण पश्चिम कमान जयपुर का आर्मी कमाण्डर (जीओसी इन सी) नियुक्त किया गया है। ले. जनरल साहनी ने वर्ष 1976 में रेजिमेंन्ट ऑफ आर्टिलरी में कमीशन लिया था।

इसी तरह मुख्यालय दक्षिण पश्चिम कमान जयपुर में चीफ ऑफस्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस राय को पूर्वी कमान का आर्मी कमाण्डर (जीओसी इन सी) पद के लिए नियुष्ठत किया गया है। जनरल राय ने वर्ष 1976 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त किया था। इससे पूर्व उन्होंने जोधपुर स्थित डेजर्ट कोर की कमान की थी।

टिप्पणियाँ