शनिवार, 21 दिसंबर 2013

बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन और उनमें विभागीय बंटवारें के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी कर दिया गया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के 30 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

तबादला और पदस्थापन के इस आदेश में सबसे पहला नाम उमराव सालोदिया (अतिरिक्त मुख्य सचिव,परिवहन विभाग) का है, इन्हें अब जवाहर कला केन्द्र का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव,गृह, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षा एवं जेल विभाग व पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त रहे अशोक सम्पतराम को अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, पशुपालन,मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही राज्य के नए मुख्य सचिव जयपुर निवासी आईएएस अधिकारी राजीव महर्षि बनाए गए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। महर्षि सोमवार तक कार्यभार संभालेंगे।

नई जिम्मेदारी : किसको ? क्या ?


उमराव सालोदिया - महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर

अशोक सम्पतराम - अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग

अशोक शेखर - अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात

जीएस संधु - अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसं यक मामलात विभाग एवं वक्फ बोर्ड

सुनील अरोड़ा - अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षा, जेल विभाग एवं पदेन मुख्य सतर्कता आयोग

राकेश वर्मा - अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार, समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग

कुमारी गुरजीत कौर - अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुर्वेद विभाग

राजहंस उपाध्याय - अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग

विपिनचन्द्र शर्मा - प्रमुख शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

प्रदीप सेन - प्रमुख शासन सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग

डॉ. पुरषोत्तम अग्रवाल - महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान

देवेन्द्रभूषण गुप्ता - प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विभाग एवं आवासन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग

अजीत कुमार सिंह - प्रमुख शासन सचिव, खेल एवं युवा मामलात विभाग

मुकेश कुमार शर्मा - प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग एवं आयुक्त, परिवहन विभाग

डॉ. ललित मेहरा - प्रमुख शासन सचिव, सिंचित क्षेत्र विकास

खेमराज चौधरी - प्रमुख शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

गिरिराज सिंह - प्रमुख शासन सचिव, रम एवं नियोजन विभाग

संजय दीक्षित - आयुक्त, विभागीय जांच

प्रेमसिंह मेहरा - प्रमुख शासन सचिव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग

वीनू गुप्ता - प्रमुख शासन सचिव, उद्योग, राजकीय उपक्रम विभाग एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम

डॉ. सुबोध अग्रवाल - प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग

संजय मल्होत्रा - आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग

अभय कुमार - शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग एवं प्रबंध निदेशक आरसीडीएफ

अखिल अरोड़ा - शासन सचिव, आयोजना एवं आयुक्त एवं शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

कुलदीप रांका - सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर

नरेशपाल गंगवार - आयुक्त, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद

भास्कर आत्माराम सांवत - प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम

अजिताभ शर्मा - शासन सचिव, जलसंसाधन विभाग, राज्य जलसंसाधन आयोजना विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग

नवीन महाजन - आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

सिद्धार्थ महाजन - आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें