शनिवार, 16 नवंबर 2013

सचिन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"



नई दिल्ली। भारत सरकार ने सचिन तेंदुलकर को बड़ा तोहफा दिया है।

सचिन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" देने का ऎलान किया गया है।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सचिन के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अधिसूचना जारी कर बताया कि सचिन को भारत रत्न दिया जाएगा।

सचिन के अलावा प्रोफेसर सीएनआर राव को भी "भारत रत्न" दिया जाएगा। एक लंबे अर्से से सचिन तेंदुलकर को "भारत रत्न" दिए जाने की मांग उठ रही थी।

सचिन को भारत रत्न देने के लिए "भारत रत्न" देने के नियमों में बदलाव किया गया है। इससे पहले केवल कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीति जैसे क्षेत्रों में भारत रत्न दिया जाता रहा है।

"भारत रत्न" पाने वाले सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है। सचिन ने भारत रत्न का सम्मान अपनी मां को समर्पित किया है।

सचिन चौथे ऎसे भारतीय होंगे, जिन्हें जीते जी यह सम्मान मिलने जा रहा है। सचिन से पहले यह सम्मान लता मंगेशकर, एपीजे अब्दुल कलाम और अमर्त्य सेन को उनके जीवित रहते मिल चुका है।

कुछ ही दिन पहले सचिन की फैन स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मास्टर ब्लास्टर को "भारत रत्न" देने की मांग की थी।

लता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सचिन ने दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ाया है। जितने कम समय में सचिन ने इस मुकाम को हासिल किया है शायद ही कोई यह मुकाम प्राप्त कर सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें