बुधवार, 27 नवंबर 2013

महिला मुख्य मंत्री बने इसलिए कड़ी से कड़ी जोड़नी होगी-चित्रासिंह

महिला मुख्य मंत्री बने इसलिए कड़ी से कड़ी जोड़नी होगी-चित्रासिंह
बाड़मेर


मानवेन्द्रसिंह के समर्थन में चित्रासिंह के नेतृत्व में शारदा चैधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह की धर्मपत्नि, सूमन कंवर, पूर्व विधायक तगाराम की बहुरानी सर्गती चैधरी, भाजपा नेता हीरसिंह की धर्म पत्नि जड़ाव कंवर, ने अपने चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि छतीस कोमो को साथ लेकर भाजपा चलती है। विकास में विश्वास भाजपा का आधार है। मानवेन्द्रसिंह एक विकाशशिल सोच कि और जाने वाले व्यक्ति है हमेंशा क्षेत्र के विकास के बारे में सोचना इनका घ्येय रहा है पिने का पानी समस्या का समाधान होगा। 1 दिसम्बर को ज्यादा से ज्यादा महिलाए जाकर कमल के फूल पर बटन दबाकर मानवेन्द्रसिंह को विजयी बनावें।
भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्रसिंह के समर्थन में पूर्व अध्यक्ष भाजपा बलराम प्रजापत व देवीलाल ने भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में बिजरार सर्किल प्रजापत समाज के मोजूद लोगो से भाजपा प्रत्यासी के लिए वोट मांगे।
अनुसूचित भाजपा नेता दशरथ मेघवाल, पेमाराम मेघवाल ने दलित भाईयों से कहा कि दलित समाज को हमेशा भाजपा ने नए नए रोजगार के अवसर प्रदान किए। राजनिती रूप से पूरा प्रतिनिधित्व दिया भाजपा के साथ पूरा देश जूड़ रहा है। हमें इससे अछुता न रखकर नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाना है।
भील समाज के अध्यक्ष चांदाराम भील ने कहा कि शिव क्षेत्र में मानवेन्द्रसिंह को भील समाज ने सर्व समति से समर्थन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें