शनिवार, 2 नवंबर 2013

पहले रेप, फिर शादी, बाद में दी जान



नई दिल्ली। जिस लड़की का दो दोस्तों मिलकर रेप किया उसी लड़की से बाद में एक को शादी करनी पड़ी। कानून के शिकंजे से बचने के लिए उसने पीडिता संग सात फेरे तो ले लिए लेकिन शादी उसे रास न आई। खुद सुसाइड कर पीडिता को विधवा बना डाला।



पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाला रेप का आरोपी था। वह अपनी शादी के कारण वह अवसाद ग्रस्त था। मनोज कुमार (28) ने छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर गुरूवार की रात ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वह पहिए के नीचे आ गया और उसके दोनो पैर कट गए। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।




पुलिस ने कहा कि उसके पास से आत्महत्या पत्र बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी के कारण हताश है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मनोज की इस वर्ष अप्रेल में उस महिला के साथ शादी हुई जिसके साथ उसने और उसके दोस्त ने कथित रूप से दुष्कर्म किया था।




उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरापियों को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस हिरासत में भेजा गया। जमानत मिलने के बाद मनोज की उस महिला के साथ शादी हुई, लेकिन वह इससे खुश नहीं था। मनोज एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और महरौली में रहता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें