पोकरण देश में भाजपा की आंधी, कांग्रेस का बचना मुश्किल : मोदी

पोकरण। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाकि देश में भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में कांग्रेस को बचना मुश्किल है। मोदी ने एनडीए सरकार के समय किए गए परमाणु परीक्षण को भी याद किया।

पोकरण देश की शक्ति भूमि
उन्होंने कहाकि पोकरण देश की शक्ति भूमि है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने यहां परमाणु परीक्षण किया। अमरीका जैसे बड़े-बड़े देशों ने परीक्षण नहीं करने को कहा। आर्थिक प्रतिबंध लगाकर डराने का प्रयास किया। लेकिन वे डरे नहीं। वहीं केन्द्र की कांग्रेस सरकार छोटी-छोटी बातों में विदेशों से मदद मांगती है।

देश में भाजपा की लहर
मोदी ने कहाकि देश में इस समय भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा की ऎसी आंधी पहले कभी नहीं देखी। इस आंधी में कांग्रेस का बचना मुश्किल है। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए ये आंधी देश के कोने-कोने में पहुंचेगी।

टिप्पणियाँ