शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

शादी के तीन साल बाद हुआ पड़पोता!

लंदन। शादी के कुछ ही टाइम बाद घर में पड़पोता आ जाए तो कैसा लगेगा। सुनने में अजीब लगता है ना। यह मामला है इंग्लैंड के हर्टफॉर्डशायर शहर का। केली बेकर यहां अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके साथ उनके तीन सौतेले बच्चे भी रहते हैं।
2010 में उन्होंने अपने से लगभग दोगुनी उम्र के शख्स से शादी की थी। कैली की उम्र 28 साल है और उनके पति की उम्र है 68 साल। इनके तीन बच्चे हैं जिनका आगे परिवार है। कहने का मतलब शादी के कुछ समय बाद ही इनके पोते के घर बेटा हुआ। कैली ने अपने पति के इस पड़पोते को अपने पड़पोते की तरह ही गले लगाया। केली और बॉब के नौ पोते-पोतियां और पड़पोते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें