शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

गर्लफ्रेंड की मदद से करा लड़की का रेप

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थना क्षेत्र के बसाई में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को आरोपी महिला प्रेमिया कोल एक आदिवासी कन्या को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गई और धोखे से एक सूने मकान में बंद कर दिया।

पीडिता किशोरी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उक्त महिला ने उसे जिस मकान में बंद किया वहां पहले से ही एक व्यक्ति जफर खान मौजूद था जिसने उसके साथ बलात्कार किया। खान कथित रूप से आरोपी महिला का मित्र है।

पुलिस ने महिला व उसके मित्र तो गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें