शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

सभा में नजर आएंगे 10 हजार मोदी!

जोधपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को जोधपुर में होने वाली सभा में दस हजार "मोदी" नजर आएंगे। कार्यकर्ता मोदी के मुखौटे लगाकर सभा में शामिल होंगे। मुखौटों की व्यवस्था पार्टी ने की है।
मोदी की सभा दोपहर एक बजे रावण का चबूतरा मैदान में होगी। इसमें चार विधानसभा जोधपुर शहर, सूरसागर, सरदारपुरा व लूणी से एक लाख कार्यकर्ताओं के लाने का लक्ष्य रखा गया है। आम जनता की सुविधा के लिए चार बडी-बडी टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है।

सभा को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह सहित कई पदाधिकारी दिन भर तैयारियों में लगे रहे। शहर के सभी 65 वार्डो में मोदी की सभा में आने के लिए पीले चावल दिए गए।

प्रत्याशियों ने मोदी की सभा में आने के लिए निमंत्रण दिया गया है। वहीं शहर के लोगों को सभा तक ले जाने के लिए ऑटो व लूणी के लिए बसों की भी व्यवस्था किए जाने की जानकारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें