एकतरफ़ा प्यार में नाबालिग को चाकुओं से गोदा

नालासोपारा।। नालासोपार में 22 साल के एक युवक ने 16 साल की लड़की को चाकूओं से गोद डाला। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक मामला एक तरफा प्यार का है।crime
मिली जानकारी के मुताबिक नालासोपारा वालीव पाडा इलाके में रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग लड़की से 22 साल का सत्यम गुप्ता नामक युवक एक तरफा प्यार करता था। कल दोपहर सत्यम लड़की के घर पहुंचा और उसने चाकू से उस पर कई वार किए। लड़की को मरा समझ कर उसने लड़की के परिवार के सभी सदस्यों को मार डालने की धमकी देनी शुरू कर दी। बाद में उसने खुद जहरीला तरल पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की इलाज के लिए मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावर युवक को इलाज अलाइंस अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने लड़के के पास से 12 चाकू बरामद किए है। पुलिस इस बात से अंदाजा लगा रही है कि लड़का सचमुच पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से ही आया था। बहरहाल मामले की जांच जारी है। घायल लड़की और हमलावर युवक जैसे ही बयान देने की स्थिति में आएंगे तब स्थिति और स्पष्ट होगी।

टिप्पणियाँ