शनिवार, 26 अक्तूबर 2013

विवाहिता के साथ गैंगरेप,3 अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र में पुलिस ने एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के कथित आरोप के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ठाणे जिले के दैघर के पिंपरी क्षेत्र में तीन लोगों ने 30 वर्षीया विवाहिता से बुधवार को दुष्कर्म किया था। पीडिता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद दैघर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपी पिंपरी के रहने वाले है। इनकी पहचान ब्रह्म लालू जयपाल, लक्ष्मण दुर्गा पटि्टमणि और विनोद हरिशचंद्र जाधव के रूप में हुई है। गिरफ्तार लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अंतर्गत आरोप लगाए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें