मंगलवार, 29 अक्तूबर 2013

मां ने बेच दी अपनी 12 बेटियां

बोगोटा। अपनी 12 बेटियों के कौमार्य को पैसे की खातिर बेच देने में इस मां की क्या मजबूरी रही होगी इसका तो पता नहीं लग पाया, लेकिन बेटियों पर जो गुजरी वो बड़ी भयावह बात है।
कोलम्बिया के बोगोटा की रहने वाली 45 वर्षीय मारगारिटा डी जीजस जापेटा मोरेनो नाम की इस महिला के कुल मिलाकर 14 बच्चें हैं, जिनमें 13 लड़कियां तथा एक लड़का है। जिनमें से हाल ही में इसने अपनी 12 लड़कियों का सौदा कर दिया।

मोरने ने अपनी हर बेटी को 200 डॉलर में बेचा। मां द्वारा की जा रही इस हरकत का पता तब चला जब उसकी सबसे छोटी बेटी जिसकी उम्र महज 16 साल की है, प्रेगनेंट हो गई। इसकी मां ने इसें गर्भ गिराने के लिए कहा लेकिन बेटी ने गर्भपात कराने से मना किया।

गर्भपात कराने की बात पर दुखी लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंच गई जहां उसने सारी कहानी सुना दी। इसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों की मां को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। इसके साथ-साथ जिस 51 वर्षीय टिट्स कोर्नेल्युस डाजा नाम के व्यक्ति ने इस 16 वर्षीय लड़की को खरीद कर प्रेगनेंट किया था पुलिस ने उसें भी गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें