बोनी कपूर को अंडरवर्ल्र्ड से मिली जान से मारने की धमकियां

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बोनी कपूर को अंडरवर्ल्र्ड से धमकी मिली है। बोनी कपूर को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी।बोनी कपूर को अंडरवर्ल्र्ड से मिली जान से मारने की धमकियां

पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति के अंडरवर्ल्र्ड डॉन रवि पुजारा गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले ने बोनी कपूर को जान से मारने की धमकी दी। उसने बोनी से कहा, तुम्हारे कारण मेरे दो आदमी जेल में हैं और अब मैं तुमसे बदला लेना चहाता हूं। उसने बोनी कपूर को कथित रूप से गोली मारने की धमकी दी।


पुलिस के अनुसार बोनी को पिछले दो दिनों में फोन पर व मैसेज के जरिए धमकियां दी गई। हालांकि धमकाने वाले ने किसी तरह की कोई मांग नहीं रखी। मुंबई में अंधेरी की मैगनम सोसायटी स्थित बंगले में पिछले साल फरवरी में चोरी हुई थी। चोर छह लाख रूपए की ज्वैलरी व कैश ले गए थे। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

टिप्पणियाँ