बुधवार, 28 अगस्त 2013

फैशन डिजायनर की हत्या,ब्वॉयफ्रेंड फरार

नई दिल्ली। नोएडा के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को 28 साल की फैशन डिजायनर का शव मिला। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या हुई है। हत्या का आरोप उसके ब्वॉयफ्रेंड शाहवाज पर पर लग रहा है। वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। फैशन डिजायनर की पहचान लुम्बा महमूद के रूप में हुई है।
फैशन डिजायनर की हत्या,ब्वॉयफ्रेंड फरार

उसके शव पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को शाहवाज और उसकी गर्लफ्रेंड ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था। शाहवाज गर्लफ्रेंड के साथ कुछ घंटे कमरे में रूका। रात को शाहवाज वहां से चला गया। बुधवार सुबह जब गेस्ट हाउस के स्टॉफ ने कमरा खोला तो वहां लुम्बा का शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।



पुलिस का मानना है कि लुम्बा को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने जहर दिया था। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की है। लुम्बा कानपुर की रहने वाली थी। वह नोएडा में बतौर फैशन डिजायनर काम कर रही थी। पुलिस ने उसके परिजनों को दिल्ली बुलाया और उनसे पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि लुम्बा और शाहवाज जल्द ही शादी करने वाले थे। शाहवाज मुंबई का रहने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें