शुक्रवार, 2 अगस्त 2013

हेमाराम राजनितिक षड़यंत्र के शिकार। … कटारिया

हेमाराम राजनितिक षड़यंत्र के शिकार। … कटारिया 

प्रतिपक्ष नेता कटारिया ने किए नाकोड़ा व जसोल के दर्शन 

 बालोतरा



राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को जैन तीर्थ नाकोड़ा दर्शनार्थ पहुंचे। कटारिया ने तीर्थ पर दर्शन पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व कटारिया का नाकोड़ा ट्रस्ट की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद कटारिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फीडबैक लिया। इस दौरान कटारिया ने राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर बोलते हुए कहा कि चौधरी एक सुलझे हुए नेता है। राजनीति में अच्छे लोगों की भी कमी नहीं है। लेकिन वे राजनीतिक षडय़ंत्र के शिकार हो रहे हैं। कटारिया ने सुराज यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के कुराज से जनता त्रस्त है और छुटकारा पाना चाहती है। इस दौरान नाकोड़ा ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) के ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट को पर्यावरण शुद्धि की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। महावीर इंटरनेशनल के पूर्व जोन चेयरमैन ओम बांठिया ने ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में दो वर्षों में 1.50 लाख नीम व खेजड़ी के पौधे लगाने के लक्ष्य एवं क्रियान्वयन की रुपरेखा कटारिया को बताई। कटारिया ने पर्यावरण शुद्धि के लिए महावीर इंटरनेशनल के ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट को अपना पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। 'ग्रीन इंडिया' फोल्डर को महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र उपाध्यक्ष अशोक भंसाली, कोषाध्यक्ष दलपत जैन, निदेशक महावीर छाजेड़ ने प्रदान किया। कटारिया ने सपत्नीक जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में माजीसा के दर्शन पूजन कर मंदिर की परिक्रमा लगाई और खुशहाली की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें