सोमवार, 29 जुलाई 2013

बेटी की अस्मत लुटाकर चाहता था प्रमोशन

बेटी की अस्मत लुटाकर चाहता था प्रमोशन

पुणे। एक बड़ी कंपनी के सीईओ द्वारा अपनी बेटी की अस्मत के जरिए प्रमोशन चाहने का मामला पुणे पुलिस के संज्ञान में आया है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसका पिता अक्सर उस पर अपने बॉस के साथ समय बिताने के लिए दबाव डालता रहता था, लेकिन लड़की के इंकार करने के बाद उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की जाती थी। आरोपी ऎसा इसलिए करता था ताकि उसे उसकी कंपनी में प्रमोशन मिल जाए।

 मामले पर एक नजर

एक मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी का 45 वर्षीय सीईओ अपनी अंडर ग्रेजुएट 19 वर्षीय लड़की की अस्मत को अपने प्रमोशन का माध्यम बनाना चाहता था। लेकिन लड़की के द्वारा ऎसा करने से इंकार करने पर पिछले तीन साल से लड़की के साथ गाली-गलौच और मारपीट की जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के साथ ही लड़की के दादा और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दादा भी लड़की के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था। और वे दो महिलाएं लड़की को धमकी और उसके साथ मारपीट करती थी। इनमें से एक महिला आरोपी पिता के साथ इन-रिलेशनशिप में रहती थी। घर के सदस्यों द्वारा ही मारपीट करने की वजह से लड़की ने कभी भी इसकी शिकायत किसी को नहीं की। लड़की कुछ दिनों के लिए हॉस्टल में भी रहने चली गई थी, लेकिन उसे दोबारा से घर बुला लिया गया था।

 तो फिर किसने की शिकायत में मदद

लड़की की मां उसके पिता से अलग रहती थी। हालही में जब लड़की अपनी मां से मिलने गई तो उसने सारी गाथा अपनी मां को बताई। फिर मां ने लड़की की मदद पुलिस को शिकायत करने में की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें