सोमवार, 1 जुलाई 2013

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म



नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म
बीकानेर। शहर के नोका थाना क्षेत्र के तीन भाइयों ने एक नाबालिग का रेप कर उसे मारने की कोशिश की। पुलिस ने बलात्कार और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नोका थाना क्षेत्र के मान्याणा गांव की रहने वाली एक लड़की रविवार शाम करीब छह बजे घर से सामान लेने बाजार आई थी। तभी तीन भाइयों ओम प्रकाश,रेखा राम और छगनलाल ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे एक सरकारी मकान में ले गए। वहां दो भाइयों ने उसे पकड़ लिया व एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अभियुक्तों ने उसे मारने का प्रयास किया। सुबह पीडिता अपने घर पहुंची। इस पर उसके परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने पुलिस को सूचित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें