सोमवार, 1 जुलाई 2013

माउंट आबू में दो लड़कियों से रेप

माउंट आबू में दो लड़कियों से रेप
जयपुर। राजधानी से घर छोड़ भागी दो किशोरियों के साथ माउंट आबू में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़कियां जिन 2 युवकों के साथ जयपुर से भागी थीं उन्हीं की हवस का शिकार हुई। रविवार रात पुलिस ने लड़कियों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद घटनाक्रम की पुष्टि की है।

जयपुर के ज्योति नगर थाना प्रभारी मोहर सिंह पूनिया के अनुसार सहकार मार्ग निवासी 16 वष्ाीüय किशोरी अक्सर फोन पर एक युवक से बात करती थी। इसे लेकर किशोरी की परिजनों से कहासुनी हो गई। नाराज किशोरी अपने यहां काम करने वाली महिला की 13 साल की लड़की को लेकर घर से निकल गई।

दोस्त के साथ पहुंची माउंट आबू

पुलिस के अनुसार लड़की ने घर से निकल कर अपने दोस्त नीतेश को बुला लिया। नीतेश अपने साथ सुशील नाम के लड़के को लेकर सहकार मार्ग पहुंचा। यहां से चारों अजमेर गए। दिनभर घूमने के बाद चारों माउंट आबू पहुंचे। यहां सुशील ने अपने एक मित्र से दो कमरों का मकान किराए पर लेने की बात कही। मकान मिलने के बाद आरोपियों ने किशोरियों को अलग-अलग कमरों में रखकर दुष्कर्म किया।

फरार आरोपी यूपी के हैं

माउंट आबू में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना आरोपियों के मित्र ने किशोरी के घर फोन कर दी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जयपुर की किसी फैक्ट्री में काम करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें