रविवार, 30 जून 2013

आपदा के शिकार लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य




आपदा के शिकार लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य

. शिव



उत्तराखंड में दस दिन पूर्व हुई भयंकर प्राकृतिक आपदा के शिकार लोगों की सहायता के लिए शनिवार को भाजपा मंडल शिव के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायता राशि एकत्र की।

इस दौरान सांसद ने कहा कि आपदा के शिकार लोगों की क्षमतानुसार सहायता करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे समय जाति धर्म से ऊपर उठ कर इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए। पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत ने कहा कि शिव के लोगों ने ऐसी आपदा का सामना किया था इसलिए शिव के लोग हर समय आपदा में यथासंभव मदद करने में आगे रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव क्षेत्र के मुख्य मार्गों का दौरा कर आमजन से सहायता राशि एकत्रित की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गिरधरसिंह कोटडिय़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोतम खत्री, कोटड़ा सरपंच ईश्वरसिंह, कैप्टन हीरसिंह, भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह राजगुरु, जालमसिंह भियाड़, वीरसिंह भाटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष पूरणसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह बलाई, हिंदूसिंह कोटड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौहटन. देवभूमि उत्तराखंड में अतिवृष्टि एवं प्राकृतिक आपदा के कारण जनहानि हुई है। उत्तराखंड पीडि़त लोगों की सहायता के लिए पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुरानी बैंक चौराहा, मुख्य बाजार से सहायतार्थ राशि एकत्रित की। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा से पीडि़त की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करना प्रत्येक का फर्ज है। इस मौके पर अधिवक्ता रुपसिंह राठौड़, तरूण राय कागा, मंडल अध्यक्ष मालाराम विश्नोई, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गजेसिंह, उप सरपंच अजीतसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हीरालाल धारीवाल, पूर्व विधायक हरीसिंह सोढ़ा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें