गुरुवार, 27 जून 2013

लड़की ने नहाती पड़ोसन का वीडियो बनाया और बेच दिया, भाई ने क्लिप देख करवाई एफआईआर

लखनऊ/बाराबंकी. एक लड़की ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली दूसरी लड़की की नहाते समय वीडियो बना ली। उसके बाद उसने अश्लील वीडियो को अपने दोस्तों और मोबाइल की दुकानों पर मोटी रकम लेकर बेच दिया। बाजार में बिक रही उस अश्लील वीडियो क्लिप्स को जब लड़की के भाई ने देखा तो उसके होश उड़ गए।

उसने वीडियो बनाने वाली लड़की को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर उस लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला बाराबंकी के थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र के है।

पीड़िता के भाई के मुताबिक, उसकी बहन का अश्लील एमएमएस बनाने वाली लड़की देह व्यापार करती है। वह इलाके में कई लड़कियों का अश्लील एमएमएस बना चुकी है। वह गांव में काफी अश्लीलता फैला रही है। वह वीडियो बनाकर मोबाइल की दुकानों पर अपलोड और डाउनलोड करने वालों से मोटी रकम में सौदा करती है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक, उसकी इन हरकतों से गांव के लोग काफी परेशान हैं। वह लड़की घरों में घुसकर अक्सर लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाती रहती थी, लेकिन कोई भी उसके खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। फिलहाल पुलिस ने अभी तक उस आरोपी लड़की को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामला दर्ज कर विवेचना करवाने की बात कह रही है।

पुलिस के मुताबिक, सफ़दरगंज़ में एक ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया है। किसी महिला द्वारा एक महिला की कोई अश्लील क्लिपिंग बनाके अपलोड कर दी है। पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी गयी है। थाने पर इसके आधार पर एटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा कायम किया गया है। विवेचना के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा तहरीर के आधार पर कायम किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें