तिरुअनंतपुरम।। जेडी(एस) के एक विधायक और उसके बेटे पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने सबूत के तौर पर पूरे वाकये की विडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली।
पीड़ित महिला की शिकायत पर केरल पुलिस ने पूर्व मंत्री और विधायक थेटायिल और उनके बेटे आदर्श के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर बाप और बेटे दोनों ने उसके साथ रेप किया।
महिला को जैसे ही शादी न करने की साजिश की भनक लगी, उसने सबूत के तौर कोर्ट में पेश करने के लिए अंतरंग दृश्यों का विडियो बना लिया। महिला की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि विधायक के बेटे आदर्श के साथ शादी का वादा कर बाप-बेटे करीब दो साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे।
महिला ने कहा कि आदर्श ने उसके साथ शादी का वादा किया था, इसलिए उसने शारीरिक संबध बनाए। इसके बाद उसे विधायक के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और ऐसा न करने पर आदर्श के साथ उसकी शादी नहीं कराने की बात कही गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें