शुक्रवार, 3 मई 2013

सास की नाक काटने वाला जंवाई सहित चार जने गिरफ्तार


सास की नाक काटने वाला जंवाई सहित चार जने गिरफ्तार 

चारों आरोपी गिरफ्तार, दामाद ने बताई हकीकत 

बाड़मेर चार रोज पूर्व अपनी सास का नाक कटवाने वाले दामाद को चार जनों समेत गिरफ्तार कर लिया .जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के गोलिया गर्वा के युवक की शादी खंडाली गांव की एक लड़की से हो रखी थी, मगर मुकलावा करने से सुसराल पक्ष ने इनकार कर दिया। इससे खफा हुआ दामाद अपने दो साथियों के साथ ससुराल जा पहुंचा। जहां पर उसने अपनी सास का नाक काट दिया। बाद में सोने की नथ छिनकर भाग गए। इस आशय का सास ने पुलिस थाना गुड़ामालानी में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने नाक काटने के आरोपी दामाद समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात्रि को गोलिया गर्ग निवासी सुरजनराम विश्नोई की शादी खंडाली गांव निवासी परमेश्वरी पुत्र आसूराम से हो रखी थी। मुकालावे को लेकर दामाद ने ससुराल पक्ष के सामने प्रस्ताव रखा। इस पर ससुरालवालों ने फिलहाल मुकलावे से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए दामाद सुरजनराम अपने साथी वागाराम, विरधाराम व मोहनराम पुत्र रूपाराम निवासी माणकी के साथ खंडाली गांव पहुंचा। जहां पर सास का नाक काट दिया। बाद में सोने की नथ छिनकर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें