जलालाबाद. पंजाब में गुरुवार को 3 ऐसी घटनाएं सामने आईं जिन्होंने बर्बरता का एक नया अध्याय लिखा। पहले मामले में आपसी रंजिश के चलते जलालाबाद में एक महिला को सात लोगों ने सरेआम निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पीटा वहीं होशियारपुर के चब्बेवाल में एक दंपति को अंतर जातीय विवाह करने की सजा मिली जिसके फलस्वरूप उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी प्रकार पटियाला में एक नर्स को कुछ लोगों ने गाड़ी में अगवा कर पीटा और झाड़ियों में फेंक दिया।
कमरेवाला गांव में सात लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर हमला किया। बदमाशों ने गाली गलौच के बाद महिला से मारपीट की। बाद में उसके कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों ने महिला को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। महिला ने सिटी पुलिस को बताया कि बुधवार रात को वह घर पर अकेली थी तभी ये वारदात घटी।गांव का ही जगसीर सिंह छह हमलावरों को लेकर उसके घर आया और उससे मारपीट की। पुलिस ने जगसीर सिंह के अलावा सोनू, जग्गी, रानो बाई, गुलजार सिंह निवासी कमरे वाला, विक्रम सिंह और शिंदरो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है।बेटे की जमानत की रंजिश : महिला के बेटे मलकीत सिंह और भांजे जरनैल सिंह पर आरोप था कि चार महीने पूर्व उन्होंने गांव की एक लड़की का एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें