बुधवार, 29 मई 2013

क्रमोन्नतपुनर्गठित तहसील एवं नव सृजित उप तहसील का कार्यक्षेत्र निर्धारित



क्रमोन्नतपुनर्गठित तहसील एवं

नव सृजित उप तहसील का कार्यक्षेत्र निर्धारित

बाडमेर, 29 मर्इ। संयुक्त शासन सचिव राजस्व (ग्रुप-1) विभाग राजस्थान जयपुर की अधिसूचना दिनांक 17 अप्रेल एवं 25 अप्रेल, 2013 के अनुसार बाडमेर जिले की तहसील बायतु को क्रमोन्नतपुनर्गठन कर तहसील गिडा, तहसील शिव को क्रमोन्नतपुनर्गठन कर तहसील गडरारोड, तहसील गुडामालानी को क्रमोन्नतपुनर्गठन कर तहसील धोरीमना एवं तहसील सिवाना को क्रमोन्नतपुनर्गठन कर तहसील समदडी का सृजन किया गया है तथा तहसील पचपदरा को पुनर्गठननव सृजन कर उप तहसील पाटोदी एवं कल्याणपुर का नव सृजन किया गया है।

जिला कलेक्टर (भू.अ.) भानु प्रकाष एटूरू द्वारा एक आदेश जारी कर राजस्व विभाग द्वारा जारी की गर्इ उक्त अधिसूचना अनुसार इन क्रमोन्नतपुनर्गठित तहसील एवं नव सृजित उप तहसील का क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया है। क्रमोन्नत तहसील गिडा के कार्यक्षेत्र में भू.अ. निरीक्षक वृत बाटाडू एवं पटवार मण्डल रतेऊ, शहर, कसुम्बला भाटियान, सवाऊ पदमसिंह व पुनियों का तला, भू.अ.निरीक्षक वृत गिडा एवं पटवार मण्डल गिडा, सोहडा, कानोड, जाजवा, कुम्पलिया,खोखर, खोखर पशिचम, खारथा भारतसिंह, जाखडा, परेऊ, लापुन्दडा, खारापार, चीबी, सन्तरा, हीरा की ढाणी, सवाऊ मूलराज व चिडिया (आंशिक 3 ग्राम), भू. अ. निरीक्षक वृत बायतु (आंशिक) व पटवार मण्डल चिडिया (आंशिक 3 ग्राम) शामिल होगें।

इसी प्रकार क्रमोन्नत तहसील गडरारोड के कार्यक्षेत्र में भू.अ.निरीक्षक वृत गडरारोड व पटवार मण्डल गडरारोड, खानियाणी, शहदाद का पार, खलीफे की बावडी, खबडाला, सुन्दरा, रोहिडी, बिजावल, जैसिन्धर स्टेशन, जैसिन्धर गांव, तामलोर, भू.अ. निरीक्षक वृत हरसाणी व पटवार मण्डल हरसाणी, खारची, ताणू मानजी, झणकली, गिराब, आसाडी, बन्धडा, चेतरोडी, राणासर, बालेवा, फोगेरा व रेडाणा शामिल होगेें। क्रमोन्नत तहसील धोरीमना के कार्यक्षेत्र में भू.अ. निरीक्षक वृत धोरीमना व पटवार मण्डल धोरीमना, नेडीनाडी, कोजा, भलीसर, मीठडा खुर्द, सुदाबेरी, खारी, राणासर कला, अरणियाली, चैनपुरा, दूधू, भीमथल, लूखू, लोहारवा, भू.अ. निरीक्षक वृत नोखडा (आंशिक) व पटवार मण्डल मांगता, उडासर, शोभाला जेतमाल, बूठ जैतमाल, मेहलू, भू.अ. निरीक्षक वृत गुडामालानी (आंशिक) व पटवार मण्डल बोर चारणान शामिल होंगे। क्रमोन्नत तहसील समदडी के कार्यक्षेत्र में भू.अ. निरीक्षक वृत समदडी व पटवार मण्डल समदडी, जेठन्तरी, सिलोर, बामसीन, कुम्पावास, देवडा, राणीदेशीपुरा, भलरों का बाडा, भू.अ. निरीक्षक वृत राखी व पटवार मण्डल राखी, करमावास, सांवरडा, सेवाली, रातडी, खण्डप, सरवडी चारणान, भू.अ. निरीक्षक वृत अजीत व पटवार मण्डल अजीत, खेजडीयाली, रामपुरा, ढीढस, खंरटीया, कोटडी, मजल शामिल होंगे।

इसी प्रकार नव सृजित उप तहसील पाटोदी के कार्यक्षेत्र में भू.अ. निरीक्षक वृत पाटोदी व पटवार मण्डल पाटोदी, चिलानाडी, कालेवा, रिछोली, बडनावा, खनोडा, नवातला, नवोडा बेरा, साजियाली पदमसिंह व साजियाली रूपजी राजाबेरी तथा नव सृजित उप तहसील कल्याणपुर के कार्यक्षेत्र में भू.अ. निरीक्षक वृत कल्याणपुर व पटवार मण्डल कल्याणपुर, सरवडी, ढाणी सांखला, कांकराला, डोली, ग्वालनाडा, आसराबा, भू.अ. निरीक्षक वृत थोब व पटवार मण्डल कोरणा, मूलकी ढाणी, गंगावास व नागाणा शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें