शुक्रवार, 31 मई 2013

सोनिया गांधी नक्सलियों के निशाने पर

सोनिया गांधी नक्सलियों के निशाने पर
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के काफिले पर हमले के बाद नक्सलियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नक्सली अब बड़े नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,वित्त मंत्री पी.चिदंबरम,भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित 27 बड़े नेता नक्सलियों के निशाने पर हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक हाल ही में नक्सलियों के टॉप कमाण्डरों की बैठक हुई थी। इसमें हिट लिस्ट तैयार की गई। बैठक में 1,000 नक्सली कैडर शामिल हुए थे। बैठक सरांडा के जंगलों में हुई थी। यह जगह झारखण्ड,छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर आई हुई है। पांच घंटे तक चली बैठक में भविष्य में बड़े हमलों की योजना बनाई गई।

ये नेता हैं निशाने पर
1.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
2.वित्त मंत्री पी.चिदंबरम
3.गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे
4.भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी
5.ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश
6.पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल
7.पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
8.स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद
9.ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक
10.छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह
11.टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू
12.महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर.पाटिल
13.झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
14.बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
15.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह
16.भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें