शनिवार, 4 मई 2013

पारा 43 पार, गर्मी से बेहाल

पारा 43 पार, गर्मी से बेहाल

बाड़मेर। जिले में गर्मी और तेज हो गई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। साथ में लू के थपेड़े चलने से आमजन की परेशानी और बढ़ गई। शुक्रवार इस गर्मी का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43.2 डिग्री को छू गया। गर्मी के तेवर तीखे होने से आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने की जगह सुस्ताने में भलाई समझ रहे है। सुबह के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर में हाड़ जलाती गर्मी के साथ लू चलने से हवा भी शरीर को तपा देती है। ऎसे में दोपहर में चहुंओर सूनापन नजर आता है। आमतौर पर शहर के बाजार में नजर आने वाली रौनक गायब हो गई है। सड़कें पर वाहनों की आवाजाही थम सी जाती है। घरों में कूलर व एसी गर्मी से थोड़ी राहत दे रहे हैं।

शीतल पेय की मांग बढ़ी
गर्मी के तेवर तीखे होते ही बाजार में शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। लोग चाय-कॉफी की जगह ठण्डे पेय, ज्यूस को पसंद कर रहे हंै।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें