शुक्रवार, 3 मई 2013

पाक जेल 36 भारतीय कैदी,20 विक्षिप्त

पाक जेल 36 भारतीय कैदी,20 विक्षिप्त

नई दिल्ली/लाहौर। पाकिस्तान में लाहौर के हत्यारे कोट लखत जेल में 36 ऎसे कैदी हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय नागरिक हैं। इनमें से 20 कैदी विक्षिप्त हैं। भारत-पाकिस्तान की जेलों में बंद कैदियों की दशा का अध्ययन करने के लिए बनाई गई संयुक्त न्यायिक समिति ने अपने छठे दौरे में पाकिस्तान की विभिन्न जेलों का भ्रमण किया।

समिति के अनुसार पाकिस्तान जेलों में कुल 535 भारतीय कैदी हैं जिनमें से 483 मछुआरे हैं। पचास से अधिक ऎसे कैदी हैं जिनकी राष्ट्रीयता को लेकर विवाद की स्थिति है। न्यायिक समिति ने भारत की ओर से अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एएस गिल एवं एमए खान तथा पाकिस्तान की ओर से अवकाश प्राप्त न्यायाधीश अबुल कादिर चौधरी, नासिर असलम जाहिद और मियां मुहम्मद अजमल शामिल थे।

भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर हुए हमले के मद्देनजर इस समितिने 26 अप्रेल से एक मई तक लाहौर सहित विभिन्न पाकिस्तानी जेलों का दौरा किया। ये दल जब लाहौर पहुंचा उस समय सरबजीत जिन्ना अस्पताल में कोमा में था। समिति ने कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी चम्बैल सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बारे में कहा कि इस कैदी के अंतिम अवशेषों को दो महीने के बाद भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया।

चम्बैल सिंह की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट अभी तक भारतीय अधिकारियों को नहीं दी गई है। समिति ने पाकिस्तान से कहा कि ऎसा तुरंत किया जाए। समिति के अनुसार कराची में एक, रावलपिंडी में दो और कोट लखपत जेल में 20 ऎसे कैदी हैं जो मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। समिति ने इन कैदियों की राष्ट्रीयता तय करने के लिए भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें