गुरुवार, 2 मई 2013

चाचा 3 साल से करता रहा दुष्कर्म

चाचा 3 साल से करता रहा दुष्कर्म


जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में झालाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की अश्लील क्लीपिंग सार्वजनिक करने का भय दिखा कर सगे चाचा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आए दिन की प्रताड़नाओं से तंग आकर युवती ने घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस संबंध में परिजनों ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।


गांधी नगर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि झालाना क्षेत्र निवासी 21 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है कि उसके सगे चाचा कमल कुमार ने वष्ाü 2010 में उसे घर में टीवी देखने के बहाने बुलाया। इस दौरान उसने कमरा बंद कर दुष्कर्म करते हुए अश्लील क्लीपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी क्लीपिंग को सार्वजनिक करने का भय दिखा कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शादी के बाद भी किया शोषण


पीडिता ने इस्तगासा के जरिए आरोप लगाया है कि चाचा ने उसके साथ सालों तक दुष्कर्म किया। वष्ाü 2012 में पीडिता की आंधी थाना इलाके में शादी हुई। इसके बाद जब भी वह पीहर आती तो क्लीपिंग का भय दिखा आरोपी दुष्कर्म करता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें