सोमवार, 29 अप्रैल 2013

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
जयपुर। राजस्थान की राजधानी में एक कलयुगी बाप के अपनी 15 साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डालने की शर्मनाक घटना सामने आई है। रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना शहर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी सोतेला पिता ने पत्नी को नींद की गोली खिला कर शनिवार की रात बेटी को हवस का शिकार बना डाला।


सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के इस मामला मामले में पीडित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला बलात्कार व लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया है। पीडिता का मेडिकल भी करावाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार मूलत: बगरू निवासी 36 वष्ाीüया महिला ने रिपोर्ट दी है कि करीब दस साल से वह आर्य नगर में एक व्यक्ति के साथ पत्नी के रूप में रह रही है। पहले पति से उसके एक लड़का और एक लड़की थी और दूसरे पति से उसे एक लड़का हुआ। परिवार राजीखुशी रहने लगा था। गत 27 अप्रैल की रात्रि में आरोपी पति ने उसकी 15 वष्ाीüया बेटी को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद महिला ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडिता के बयान ले कर मेडिकल करवाया है।


बेटे ने बताई करतूत


पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उठने पर महिला को उसके आठ वष्ाीüय बेटे ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पति के करतूत सुन महिला ने बेटी से जानकारी ली। बलात्कार की शिकार बेटी ने मां को बताया कि पिता ने उसका मुंह हाथ से बंद कर रखा था, जिस कारण वह चिल्ला भी नहीं सकी। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने बताया कि उसको रात्रि में हुए घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी। सुबह बेटे के द्वारा मामला पता चला। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसको संभवत: रात्रि में नींद की गोली दे दी थी, जिस कारण उसे मामले की जानकारी नहीं हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें